5 मिनट
में पता लगाए कि यूरिया पोटाश डी ए पी और अन्य रासायनिक उवर्रक असली है की नकली |
अभी किसान भाइयो धान की रोपाई का काम खत्म हुआ और धान के खेतों में खाद डालने का काम चल रहा है | इस समय किसान भाइयों को एक समस्या आ रही है कि रासायनिक उवर्रकों जैसे यूरिया, डी ए पी,और अन्य खादों को कैसे पहचाने कि असली है कि नकली ?
नमस्कार किसान भाईयो मैं आपका मित्र भानु सोलंकी मैं आपको इस पोस्ट में बताऊंगा कि आप रासायनिक उवर्रकों की पहचान कैसे करें कि वह नकली है या असली |
कभी-कभी किसान भाइयों हमें दुकानदार नकली दवाइयां व खाद दे देते हैं, जिससे हमारी फसल को काफी नुकसान होता है जिससे हमारी फसल का ग्रोथ रुक जाता है और इसका सीधा असर हमारे इनकम पर पड़ता है,|
दोस्तों मैं आपको बताऊंगा कि आप यूरिया,डीएपी,पोटाश,जिंक सल्फेट,सुपर सल्फेट इत्यादि खाद को कैसे पहचाने कि यह असली है या नकली ?
दोस्तों मैं आपको बताऊंगा कि आप यूरिया,डीएपी,पोटाश,जिंक सल्फेट,सुपर सल्फेट इत्यादि खाद को कैसे पहचाने कि यह असली है या नकली ?
आपको मैं कुछ सिंपल सी कुछ बातें बताऊंगा जिसकेआधार पर आप पता लगा सकते हो की खाद असली है या नकली ,तो पोस्ट को पूरा पढ़िए ताकि आपको पूरी जानकारी मिले |
खेती में प्रयोग में लाये जाने वाले कृषि निवेशों में सबसे मॅहगी सामिग्री रासायनिक उवर्रक है | उवर्रकों के शीर्ष उपयोग की अवधि हेतु खरीफ व रबी के पूर्व उवर्रक विनिर्माता फैक्टिरियाँ तथा विक्रेताओं द्वारा नकली एवं मिलावटी उवर्रक बनाने एवं बाजार में उतारने की कोशिश होती है | इसका सीधा प्रभाव किसानो पसर पडता है | नकली एवं मिलावटी उवर्रकों की समस्या से निपटनेरे के लिए यघपि सरकार प्रतिबद्ध है,
फिर भी यह आवश्यक है कि खरीददारी करते समय किसान भाई उवर्रकों की शुद्धता मोटे तौर पर उसी तरह परख लें, जैसे बीजों की शुद्धता बीज को को दांतों से दबाने पर कट और किच्च की आवाज से ,कपड़े की गुणवत्ता उसे छूकर या मसलकर तथा दूध की शुध्दता की जाँच उसे उंगुली से टपका कर कर लेते है |
फिर भी यह आवश्यक है कि खरीददारी करते समय किसान भाई उवर्रकों की शुद्धता मोटे तौर पर उसी तरह परख लें, जैसे बीजों की शुद्धता बीज को को दांतों से दबाने पर कट और किच्च की आवाज से ,कपड़े की गुणवत्ता उसे छूकर या मसलकर तथा दूध की शुध्दता की जाँच उसे उंगुली से टपका कर कर लेते है |
किसानों के बीच प्रचलित खातों में प्राय डीएपी जिंक सल्फेट यूरिया तथा एम एन ओ पी नकली मिलावटी रूप से बाजार में उतारे जाते है | खरीदारी करते समय किसान इनको अच्छे से परख निम्न सरल विधि से कर सकते हैं और प्रथम दृष्टि में उवर्रक नकली पाए जाए तो ऐसी स्थिति में विधिक कार्यवाही किए जाने हेतु इसकी सूचना जनपद के उप कृषि निदेशक जिला कृषि अधिकारी एवं कृषि निदेशक को दी जा सकती है |
उवर्रक का नाम – यूरिया
:
पहचान विधि :
- सफेद चमकदार लगभग समान आकार के गोल दाने |
- पानी में पूर्णतया भूल जाना तथा गोल छूने पर शीतल अनुभूति होती है |
- गर्म तवे पर रखने से पिघल जाता है तीज करने पर कोई अवशेष नहीं बचता |
उवर्रक का नाम – डी.ए.पी.
:
पहचान विधि:
- सख्त,दानेदार,भूरा,काला,बादामी रंग नाखूनों से आसानी से नहीं छूटता है |
- डीएपी के कुछ दानों को लेकर तम्बाकू की तरह उसमें चूना मिलाकर मलने पर तीक्ष्ण गंध निकलती है जिसे सूंघना असहनीय हो जाता है |
- तवे पर धीमी आंच में गर्म करने पर दाने फूल
जाते हैं |
उवर्रक
का नाम - जिंक सल्फेट :
पहचान
विधि :
- जिंक सल्फेट में मैग्नीशियम सल्फेट प्रमुख मिलावटी रसायन है भौतिक रूप से समानता के कारण नकली असली की पहचान कठिन होती है |
- डीएपी के घोल में जिंक सल्फेट के गोल को मिलाने पर थक्केदार घना अबक्षेप बन जाता है मैग्निशियम सल्फेट के साथ ऐसा नहीं होता है |
- जिंक सल्फेट की घोल में पतला कास्टिक का घोल मिलाने पर सफेद मटमैला माढ़ जैसा अवक्षेप बनता है जिसमें गाढ़ा कास्टिक का गोल मिलाने पर अब अवक्षेप पूर्णतया खुल जाता है यदि जिंक सल्फेट की जगह पर मैग्निशियम सल्फेट है तो अवक्षेप नहीं घुलेगा |
उवर्रक का नाम - पोटाश
खाद :
पहचान विधि :
- सफेद छोटे कण के आकार के पिसे नमक तथा लाल मिर्ची जैसा मिश्रण |
- ये कण गर्म करने पर आपस में चिपकने नहीं है |
- पानी में घुलने पर खाद का लाल भाग पानी के ऊपर तैरता है |
उवर्रक का नाम - सुपर
सल्फेट :
पहचान विधि :
- यह सख्त दानेदार,भूरा काला बादामी रंगों से युक्त तथा नाखूनों से आसानी से ना टूटने वाला उर्वरक है यह चूर्ण के रूप में भी उपलब्ध होता है
- इस दानेदार उर्वरक की मिलावट बहुधा डीएपी व एनपीके मिक्चर उर्वरकों के साथ की जाने की संभावना बनी रहती है |
परीक्षण
:
- इस दानेदार उर्वरक को यदि गर्म किया जाए तो इसके दाने फूलते नहीं है |
- जबकि डीएपी व अन्य कांपलेक्स के दाने फूल जाते हैं इस प्रकार इसकी मिलावट की पहचान आसानी से कर सकते हैं |
यदि किसान भाई आपको किसी भी जानकारी चाहिए तो नीचे कमेंट बॉक्स में लिखकर भेजें | और अधिक जानकारी के लिए फेसबुक ग्रुप को फॉलो करें |
और मोटिवेशन पोस्ट पढ़ने कि लिए इंस्टाग्राम पर पेज फॉलो करें |


4 Comments
Super
ReplyDeleteSuper ❤❤❤
ReplyDeleteBahut achchhi post hai
ReplyDelete🙂🙂
Best Post
ReplyDeletePlz comment here
Emoji